Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Har Har Shambhu वाली Farmani Naaz पर चढ़ा देश भक्ति का बुखार, फौजियों के संग फहराया तिरंगा

Har Har Shambhu वाली Farmani Naaz पर चढ़ा देश भक्ति का बुखार, फौजियों के संग फहराया तिरंगा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: ‘हर हर शंभू’ गाकर मशहूर हुईं फरमानी नाज के गाने पर भले ही विवाद हो रहा है, मगर इतना तो तय है कि फरमानी नाज की फैन फॉलोइंग हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही है। फरमानी के प्रशंसक केवल आम लोग ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय सैनिक भी फरमानी के गाने को पसंद कर रहे हैं।

पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...

वीडियो में कई सारे जवान फरमानी नाज संग फैन मोमेंट शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फॉर्मल यूनिफॉर्म में कई सारे जवान फरमानी संग सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ सैनिकों के हाथ में तिरंगा झंडा भी है। फरमानी भी वीडियो में अपने फेम और उन्हें मिल रही इज्जत को एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

देखें वीडियो 

वीडियो को फरमानी नाज के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। देश के जवानों से इतनी इज्जत और सम्मान पाकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है। फरमानी की खुशी भी सातवें आसमान पर हैं। ये वीडियो देखकर फरमानी के प्रशंसकों का दिल खुशी से बाग-बाग हो जाएगा।

पढ़ें :- Shilpa Shetty visited Kamakhya temple: पति के बिटकॉइन स्कैम में फंसने के बाद माता कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी
Advertisement