Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इस दिन लॉन्च होगा फिल्म ‘भूल भुलैया 2’, गाना ‘दे ताली’ हुआ रिलीज

इस दिन लॉन्च होगा फिल्म ‘भूल भुलैया 2’, गाना ‘दे ताली’ हुआ रिलीज

By प्रिया सिंह 
Updated Date

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ जल्द ही सिनेमघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में बतौर एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्यभूमिका में नजर आ रहें हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री स इंतजार है। बताया जा रहा कि फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

इसी बीच ‘भूल भुलैया 2’ का गाना ‘दे ताली’ रिलीज हो गया है, जो इंटरनेट पर आते ही खूब धूम मचा रहा है। दे ताली गाना एक पैपी ट्रैक है। इस गाने को यो यो हनी सिंह, अरमान मलिक और साश्वत सिंह ने गाया है। जबकि अगर गाने कि लिरिक्स की बात करें तो  अमिताभ भट्‌टाचार्य ने लिखे हैं और इसे प्रीतम द्वारा कंपोज किया गया है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने कि है। यह फिल्म 20 मई को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
https://www.youtube.com/channel/UCq-Fj5jknLsUf-MWSy4_brA

Advertisement