नई दिल्ली : पिछले हफ्ते थिएटर्स में ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2) रिलीज हुई, जिसे काफी मुश्किलों के बाद हाई कोर्ट से रिलीज की इजाजत मिली। इस फिल्म को लेकर कई बातें कही गईं कि ये केरल राज्य की छवि को खराब करती है। केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन (Kerala Chief Minister P. Vijayan) ने इसे ‘प्रोपगेंडा’ का नाम दिया था। अब कांग्रेस और लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2) पर बात की।
पढ़ें :- ये भारत की विदेश नीति नहीं... यह एक समझौता करने वाले व्यक्ति के शोषण का नतीजा है : राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
‘सिनेमाघरों में सीटें खाली पड़ी हैं’
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of the Opposition Rahul Gandhi) ने कहा कि अच्छी खबर यह है कि ‘केरल स्टोरी’ वाले सिनेमाघरों में सीट खाली पड़ी हैं। इसे कोई देख नहीं रहा है। यह दिखाता है कि ऐसे लोग हैं, जिनमें से अधिकांश को केरल और उसकी परंपराओं तथा संस्कृति की समझ नहीं है। राहुल के अनुसार, फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से ‘हथियार’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
खुद का फायदा, दूसरों को नुकसान
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इसका उपयोग लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में विभाजन पैदा करने के उद्देश्य से किया जाता है ताकि कुछ लोग लाभान्वित हों और दूसरों को नुकसान पहुंचे। भारत बहुत हद तक ऐसा ही बन गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम देश के लिए बेहद हानिकारक हैं। साथ ही, इस उद्देश्य के लिए बड़ी मात्रा में धन खर्च किया जा रहा है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-भारत को एक समझौता करने वाला PM नहीं, देश को एक मज़बूत हाथ की है ज़रूरत
उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान किसी खास तरह की फिल्म बनाना चाहता है, मीडिया में कुछ कहना चाहता है, या किसी खास आइडिया को डिफेंड करना चाहता है, तो उन पर हमला किया जाता है और अक्सर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। राहुल ने कहा कि मैं यह हर समय महसूस करता हूं। दूसरी तरफ, कुछ कहानियों को लोग जितना चाहें उतना फैला सकते हैं और उनका कुछ नहीं होता।
केरल स्टोरी 2 में क्या है?
पिछले हफ्ते थिएटर में आई यह फिल्म अलग-अलग राज्यों की तीन हिंदू महिलाओं की कहानी बताती है। ये महिलाएं अपने परिवारों की बात न मानकर मुस्लिम व्यक्तियों से शादी करती हैं और बाद में उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर किया जाता है। सीक्वल की रिलीज से काफी विवाद हुआ था। इसमें क्रिटिक्स और पॉलिटिकल हस्तियों ने दावा किया कि यह केरल को गलत तरीके से दिखाती है और सांप्रदायिक नफरत फैलाती है।