लखनऊ : लखनऊ पुलिस मित्र परिवार ने 77वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया। इसमें 97 लोगों ने चेक कराया 70 लोग डोनेट किये और 27 रक्तदानी स्वास्थ्य कारणों से रिजेक्ट हो गए। करीब 130 लोग पहुंचे थे। रक्तदान शिविर का यूपी पुलिस में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह (फाउंडर) सपत्नी सरिता सिंह के मार्गदर्शन किया।
पढ़ें :- Breaking News : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, हाथ लगे दस्तावेज में कई अधिकारियों को दी जाने वाली रकम का है जिक्र
यह रक्तदान शिविर (ब्लड बैंक) शताब्दी फेज-2 किंग जॉर्ज मेडिकल युनिवर्सिटी, लखनऊ में आयोजित किया गया। राष्ट्रगान के साथ रक्तदान शिविर का शुभांम्भ किया गया। रक्तवीरों और रक्तवीरांगनाओं ने एक हाथ में तिरंगा एक हाथ से रक्तदान का संकल्प लेकर रक्तदान किया। यूपी पुलिस में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह केवल रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक ही नहीं करते, बल्कि पहले खुद चाहे देहदान, अंगदान, नेत्र दान का संकल्प पत्र भरना हो रक्तदान करना हो स्वयं आगे बढ़कर ऐसा कर समाज के लिए अद्भुत मिशाल पेश की है। आज के युग में ऐसे बहुत कम ही लोग होते है। जो समाज के लिए अपना जीवन ही समर्पित कर दिया हो।
लखनऊ पुलिस मित्र परिवार 77वें गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 97 लोगों ने चेक कराया 70 लोग डोनेट किये और 27 रक्तदानी स्वास्थ्य कारणों से रिजेक्ट हो गए। शिविर का यूपी पुलिस में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह (फाउंडर) सपत्नी सरिता सिंह के मार्गदर्शन किया। pic.twitter.com/7mC7Fm1HGi
— santosh singh (@SantoshGaharwar) January 27, 2026
पढ़ें :- Purvanchal Expressway Accident : लखनऊ के गोसाईगंज में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, हादसे में सात लोगों की मौत