Side effects of eating ice cream: आइसक्रीम का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई हो जिसे आइक्रीम पसंद न हो। बाजार में तमाम तरह की और कई फ्लेवर वाली आइसक्रीम बहुत आसानी से मिल जाती है। गर्मियों में ही अधिकतर लोग सर्दियों में भी आइसक्रीम खाना पसंद करते है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
पर क्या आप जानते है स्वाद में बेहतरीन लगने वाली आइसक्रीम सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक हो सकती है। क्योंकि आइसक्रीम को बनाने और उसे प्रिजर्व करने के लिए उसमें कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते है। जो हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते है।
मार्केट में बिना ब्रैंड वाली कई आइसक्रीम मिलती है जिसे बनाने और प्रिजर्व करके के लिए कई चीजों को मिलाया जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फूड सेफ्टी एंड स्टैंड अर्थॉरिटी ऑफ इंडिया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने बताया कि आइसक्रीम में कई तरह के केमिकल्स, खराब फैट और सिरप मिले हो सकते है।
आइसक्रीम में कॉर्न सिरप, फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप और ग्लूकोज सिरप की मिलतावट हो सकती है, इससे आइसक्रीम गाढ़ी और मीठी बनती है। आइसक्रीम में डिटर्जेंट या वाशिंग पाउडर की भी मिलावट हो सकती है, इससे आइसक्रीम फैटी और झागदार दिखाई देती है।
साथ ही आइसक्रीम की थिकनेस बढ़ाने, मलाईदार बनावट के लिए , इसमें वेजिटेबल ऑयल या डालडा जैसे अनहेल्दी हाइड्रोडन से भरपूर फैट की भी मिलावट हो सकती है। वहीं इसकी चिपचिपाहट बनाने, इसे ज्यादी पिघलने न देने और इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें अनहेल्दी गम्स मिलाए जा सकते हैं।आपको बता दें, इस तरह से बनी आइसक्रीम आपके लिए जहर से कम नहीं है। इसे खाने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।