Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सूटकेस में मिला मुस्लिम महिला का नग्न शव, रस्सी से बांध रखा था शरीर, प्राईवेट पार्ट पर मिले गंभीर चोट के निशान

सूटकेस में मिला मुस्लिम महिला का नग्न शव, रस्सी से बांध रखा था शरीर, प्राईवेट पार्ट पर मिले गंभीर चोट के निशान

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के रोहतास ​जनपद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्टेशन रोड के पास एक लाल सूटकेस में महिला का नग्न शव मिला है और महिला का शरीर की रस्सी से बंधा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना है और हत्या कही और कर शव को यहां पर फेका गया है। महिला के शव कई जगह पर चोट के निशान मिले और प्राईवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट के निशान मिले है। फिलहाल अभी गैंगरेप की पुष्टी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैंगरेप की पुष्टी होगी। महिला उत्तर प्रदेश के चंदौली की रहने वाली है।

पढ़ें :- VIDEO: महिला की मौत के बाद चार कंधा तक नहीं हुआ नसीब, शव के अंतिम संस्कार के लिए मिन्नते करती रही बेटियों, रिश्तेदार और पड़ोसी बनाए रहे दूरी

रविवार को डेहरी नगर के स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पास बच्चे कूड़ा बीन रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक लाल रंग का बड़ा सूटकेस देखा, जिससे तेज बदबू आ रही थी। बच्चों ने शोर मचा आस पास के लोगों को बुलाया। लोगों को शक होने पर उन्होने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले का गंभीरता से लेते हुए ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को बुलाया। टीम ने जब सूटकेस खोला तो उसके अंदर एक युवती की नग्न अवस्था में शव मिला। शव को रस्सी से इस तरह बांध रखा था कि सिर और घूटने एक सा​थ चिपके हुए ​थे। एफएसएल ने शव की जांच की तो शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले। वहीं शव के प्राईवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे, जिससे पुलिस रेप या गैंगरेप की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद निवासी 30 वर्षीय महरूम खातून के रूप में की और परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया।

मृतका की मां ने बताया कि बेटी महरूम खातून की शादी बिहार के रोहतास जनपद के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के जक्सी बिगहा निवासी क्यूमउद्दीन से हुई थी। दामाद क्यूमउद्दीन का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इसको लेकर दोनों के बीच हमेंशा विवाद होता रहता था। उन्होने बताया कि शुक्रवार को क्यूमउद्दीन ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद ही क्यूमउद्दीन को फोन आया और उसने बताया कि बेटी घर से भाग गई है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया के अनुसार युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद उसका शव को सूटकेस में भरकर स्टेशन रोड सब्जी मंडी के पास फेक दिया गया है। शव की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भिवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रेप या गैंग रेप की पुष्टी कि जा सकेगी। वहीं हादसे के बाद से युवती का पति क्यूमउद्दीन घर से फरार है। पुलिस तलाश के पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। वहीं स्टेशन रोड, सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कि जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन डेटा का इस्तेमाल करके यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शव को वहां कब और किसने फेंका था।

Advertisement