1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘मुझे ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही…’ शशि थरूर अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने पर भड़के

‘मुझे ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही…’ शशि थरूर अपना डीपफेक वीडियो वायरल होने पर भड़के

Shashi Tharoor Deepfake Video : केरल की 140 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर उनका एक डीपफेक वीडियो वायरल किए जाने का आरोप लगाया है। नाराजगी जाहिर करते थरूर ने कहा कि उनके एक पुराने इंटरव्यू को एआई से एडिट किया गया है और उसमें उनकी आवाज में वो बातें कहते दिखाई गईं है, जो उन्होंने कभी नहीं कही।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- SIR-ECI विवाद पर बोले शशि थरूर- यह भारतीय लोकतंत्र पर बहुत गंभीर हमला

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “मेरे डीपफेक वीडियो की एक चिंताजनक संख्या सर्कुलेट हो रही है। इनमें मेरे पुराने इंटरव्यू के असली फुटेज पर AI से बनी आवाज़ें लगाई गई हैं, जिनमें “मुझे” ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया है जो मैंने कभी नहीं कही हैं। यह देखकर निराशा होती है कि सोशल मीडिया पर इतने सारे लोग इन झूठों पर यकीन कर रहे हैं और उन विचारों के लिए मुझ पर बेबुनियाद टिप्पणियां करके मुझ पर हमला कर रहे हैं, जिन्हें मैंने कभी व्यक्त ही नहीं किया।”

पढ़ें :- पीएम मोदी के 'फास्ट-ट्रैक कोर्ट' की घोषणा पर शशि थरूर ने पाकिस्तानी शायर को याद कर कसा तंज, बोले-'हमेशा देर कर देता हूं मैं..'

उन्होंने आगे लिखा, “एक सीधा सा नियम याद रखें: अगर कोई बयान (वीडियो या कोई और रूप में) मेरी टाइमलाइन पर या उस कथित इंटरव्यू लेने वाले/मीडिया सोर्स की टाइमलाइन पर दिखाई नहीं देता है, तो वह फ़ेक न्यूज़ है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...