Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महाराष्ट्र सचिवालय में बम की खबर से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

महाराष्ट्र सचिवालय में बम की खबर से मचा हड़कंप, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र सचिवालय में रविवार को बम की खबर से हड़कंप मच गया है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के पास एक फोन आया कि सचिवालय में बम रखा गया है। सचिवालय में बम रखने की जानकारी मिलते ही मौक पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

मुंबई पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में चेकिंग कर रहा है। कॉल के मुताबिक सचिवालय के कंट्रोल रूम में बम रखने की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया, यह एक फर्जी कॉल प्रतीत होता है। आगे की पूछताछ की जा रही है।

Advertisement