लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पुलिस अपनी कार्यशैली के लिए अक्सर सवालों के घेरे में रहती है। एक बार फिर यूपी पुलिस (UP Police) का बर्बर चेहरा सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देगी। मामला कानपुर का है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें दिख रहा है कि कानपुर के अकबरपुर पुलिस (Akbarpur Police) थाने के कोतवाल बीके मिश्रा एक व्यक्ति को बर्बर तरीके से लाठियों से पीट रहे हैं। इस दौरान व्यक्ति अपनी गोद में बच्चा लिए हुए है और वो मिन्नते मांग रहा है।
पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश
लेकिन दारोगा वीके मिश्रा खाकी के रौब पर उप पर लाठियां बरसाते जा रहा है। यही नहीं उस व्यक्ति की गोद से बच्चे को भी पुलिसकर्मियों ने छीनने का प्रयास किया। मामला वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पहले दारोगा को बचाने की कोशिश की लेकिन बाद में उसे सस्पेंड कर दिया गया।
गोद में लिए बच्चे पिता पर भी बर्बर लाठीचार्ज है, UP में दमदार भाजपा सरकार है!
कानपुर में पुलिस कर्मी द्वारा पिता और मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मुख्यमंत्री के जंगलराज की विचलित कर देने वाली तस्वीर है!
दोषी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई, केस दर्ज कर दिलाई जाए सजा। pic.twitter.com/fpQjy9BW74
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 10, 2021
इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से कहा गया है कि, गोद में लिए बच्चे पिता पर भी बर्बर लाठीचार्ज है, UP में दमदार भाजपा सरकार है! कानपुर में पुलिस कर्मी द्वारा पिता और मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मुख्यमंत्री के जंगलराज की विचलित कर देने वाली तस्वीर है! दोषी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई, केस दर्ज कर दिलाई जाए सजा।
योगी जी के रामराज्य का प्रदर्शन करती उनकी कानपुर देहात की पुलिस, हाथ में बच्चे को बचने के लिए इधर-उधर भागता उप्र का बेबस बाप, जो एक स्वास्थ्य कर्मी है।
जैसी सरकार वैसी पुलिस! pic.twitter.com/b4wVU6dk6D— Deepak Singh दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) December 9, 2021
पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट
वहीं, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह (MLC Deepak Singh) ने इस घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, ‘योगी जी के रामराज्य का प्रदर्शन करती उनकी कानपुर देहात की पुलिस, हाथ में बच्चे को बचने के लिए इधर-उधर भागता उप्र का बेबस बाप, जो एक स्वास्थ्य कर्मी है।
जैसी सरकार वैसी पुलिस’।