Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Right Way to Apply Perfume :  परफ्यूम खुशबू जल्दी क्यों उड़ जाती है ?  जानें लगाने के सही तरीके

Right Way to Apply Perfume :  परफ्यूम खुशबू जल्दी क्यों उड़ जाती है ?  जानें लगाने के सही तरीके

By अनूप कुमार 
Updated Date

Right Way to Apply Perfume :  अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि परफ्यूम लगाने के थोड़ी देर बाद ही उसकी खुशबू गायब हो जाती है। खासकर गर्मियों में पसीना और गर्मी की वजह से खुशबू और भी जल्दी उड़ जाती है। ऐसे में लगता है कि या तो परफ्यूम अच्छा नहीं है या फिर कोई और दिक्कत है। असल में समस्या परफ्यूम की नहीं, बल्कि उसे लगाने के सही तरीके की होती है।

पढ़ें :- Intereesting Facts : जब दुनिया को भारत ने सिखाया शैम्पू करना, राजघराने की महिलाएं करती थीं आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल

परफ्यूम लगाने की 3 हिडन जगहें जो बदल देंगी आपकी खुशबू

कानों के पीछे
कानों के पीछे की जगह थोड़ी गर्म होती है और यहां स्किन भी पतली होती है। जब आप यहां परफ्यूम लगाते हैं, तो उसकी खुशबू धीरे-धीरे पूरे चेहरे और बालों के आसपास फैलती रहती है।
किसी से बात करते समय हल्की-सी खुशबू सामने वाले को तुरंत महसूस होती है।

घुटनों के पीछे
यह ट्रिक बहुत लोग नहीं जानते। घुटनों के पीछे परफ्यूम लगाने से चलने के साथ-साथ खुशबू ऊपर की ओर उठती है।
इससे आप जितना ज्यादा चलते हैं, उतनी ही आपकी खुशबू हवा में फैलती रहती है। यह तरीका खासकर लंबे समय तक बाहर रहने वालों के लिए अच्छा है।

गर्दन के पास
गर्दन के पास परफ्यूम लगाने से उसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है। यहां हल्की गर्माहट होने की वजह से फ्रेगरेंस धीरे-धीरे रिलीज होती है, जिससे आप देर तक फ्रेश महसूस करते हैं।

पढ़ें :- आप भी चेहरे पर नैचुरल ग्लो पाने की चाह रखते हैं, तो घर पर बनाएं यह हर्बल सोप

खुशबू को लंबे समय तक टिकाने के आसान टिप्स
मॉइस्चराइज़र लगाएं: परफ्यूम लगाने से पहले बिना खुशबू वाला लोशन या हल्का वैसलीन लगाएं। इससे खुशबू स्किन पर ज्यादा देर तक टिकती है।

रगड़ें नहीं
परफ्यूम लगाने के बाद कलाई या त्वचा को रगड़ने की गलती न करें, इससे खुशबू जल्दी खत्म हो जाती है।
नहाने के बाद लगाएं: नहाने के तुरंत बाद त्वचा साफ और हल्की नम होती है, ऐसे में परफ्यूम ज्यादा अच्छे से सेट हो जाता है।

खुशबू पूरा दिन 
अगर आप सही जगह और सही तरीके से परफ्यूम लगाते हैं, तो उसकी खुशबू सिर्फ कुछ घंटे नहीं बल्कि पूरा दिन आपके साथ रह सकती है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- Amazing Benefits Green Tea : रोजाना एक कप ग्रीन टी रखेगी आपको बीमारियों से दूर, जानें इसके चमत्कारी गुण
Advertisement