Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का बन रहा प्रमुख केंद्र: सीएम योगी

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का बन रहा प्रमुख केंद्र: सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

गौतमबुद्ध नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में अम्बर एवं ऐसेन्ट के इलेक्ट्रानिक्स मैन्यूफैक्चरिंग प्लाण्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अविश्नी वैष्णव और भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। गौतमबुद्ध नगर को इस ताकत का केंद्र बिंदु व इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट के हब के रूप में स्थापित करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जी व भूपेंद्र यादव जी द्वारा किए गए प्रयास अद्भुत व अकल्पनीय हैं।

पढ़ें :- नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को ऐसे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे: अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश आज 75,000 एकड़ क्षेत्र के व्यापक लैंड बैंक के साथ देश- दुनिया के निवेशकों को आमंत्रित कर रहा है। हमारे पास हर सेक्टर की एक पॉलिसी है, हर निवेशक उस पॉलिसी के दायरे में निवेश कर सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें इंसेंटिव भी देती है और सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराती है।

उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश पहले से ही MSME का हब है, 96 लाख MSME यूनिट हमारे पास हैं, जिसे हमने प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के रूप में देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों, बेहतर आधारभूत अवसंरचना और निवेशक-अनुकूल वातावरण के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह निवेश रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

 

पढ़ें :- जिसका अपने वचन-व्यवहार पर नियंत्रण नहीं वो प्रदेश पर क्या नियंत्रण करेगा...अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना
Advertisement