Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘ज़ीरो FIR’ कराने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के 20 सांसदों SHO ने बैंरग किया वापस , पार्टी बोली- एक आम SC/ST नागरिक की क्या हालत होती होगी?

‘ज़ीरो FIR’ कराने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के 20 सांसदों SHO ने बैंरग किया वापस , पार्टी बोली- एक आम SC/ST नागरिक की क्या हालत होती होगी?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) समुदाय के 20 सांसद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में ‘ज़ीरो FIR’ दर्ज कराने पहुंचे हैं। बता दें कि यह मामला 10 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई छुआछूत की घटना से जुड़ा है, जो SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत दंडनीय अपराध है।

पढ़ें :- दलित अपमान के आरोपों पर FIR, खड़गे रैली के बाद 'शुद्धिकरण' विवाद पर बेंगलुरु में SC-ST के तहत मामला दर्ज
पढ़ें :- स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पकड़ने के लिए बनाया था खास प्लान

कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद भी, SHO ने ज़ीरो FIR दर्ज करने और इसका लिखित कारण देने से इनकार कर दिया। पार्टी ने लिखा कि अगर SC/ST सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो ज़रा सोचिए कि किसी अत्याचार के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कोशिश करने वाले एक आम SC/ST नागरिक की क्या हालत होती होगी?

Advertisement