लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंथन जारी है। कांग्रेस और समाजावदी पार्टी के नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। कहा जा रहा है कि, शुरूआती बातचीत में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीट देने का प्रस्ताव रखा है। इस पर अब सपा अध्यक्ष की प्रतिक्रिया आयी है।
पढ़ें :- बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद खत्म, दोनों ने एक-दूसरे को बताया पूज्य, की ये खास अपील
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात…दरअसल, दोनो पार्टियों के नेताओं के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है। इसमें कहा जा रहा है कि, अब कई चरणों में बातचीत होगी, जिसके बाद सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगेगी।
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत
मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 24, 2026
पढ़ें :- ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर: अखिलेश यादव का तंज, कहा-इनको सम्मान देकर, अप्रत्यक्ष रूप से किसी और का अपमान किया जा रहा
दरअसल, आज दोपहर खबर आई थी कि, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को यूपी में चुनाव लड़ने के लिए 26 सीटें दी हैं, जिसमें दो सीटें वो हैं, जहां पर कांग्रेस ने 2022 के चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया। ऐसे में अभी भी सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी है।
सीट शेयरिंग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं। अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा।