Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर निर्माण के लिए L&T व टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल बढ़ा, मार्च 2026 तक काम करेंगी दोनों कंपनियां

राम मंदिर निर्माण के लिए L&T व टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल बढ़ा, मार्च 2026 तक काम करेंगी दोनों कंपनियां

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर (Shri Ram Janmabhoomi Complex) में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य की गति धीमी है। इसको देखते हुए एल एंड टी और टाटा कंसल्टेंसी (L&T and Tata Consultancy) का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब ये दोनों कंपनियां मार्च 2026 तक काम करेंगी। जबकि, पहले इनका कार्यकाल सितंबर 2025 तक तय था।

पढ़ें :- राम मंदिर और काशी था आतंकियों के निशाने पर, एक्टिव हो गए थे स्लीपर सेल, बड़ा खुलासा

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र (Nripendra Mishra, Chairman of Ram Mandir Bhawan Nirman Samiti) ने बताया कि राम मंदिर (Ram Mandir) के शिखर पर पताका फहराने की तिथि 25 नवंबर प्रस्तावित है। आज होने वाली भवन निर्माण समिति व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगाई जाएगी। अब तक मंदिर निर्माण पर करीब 1400 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इनमें से 1100 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए खरीदे गए अत्याधुनिक उपकरण

इसके साथ ही मंदिर परिसर में बनने वाले म्यूजियम की 20 गैलरियों पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन गैलरियों में रामायण काल से लेकर राम मंदिर आंदोलन (Ram Mandir Movement) तक की झलकियां दिखाने की योजना है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जा चुके हैं। अब इन्हें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा इंतजाम इतने पुख्ता होंगे कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

पढ़ें :- राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण की तैयारियां लगभग पूरी, ट्रस्ट ने रक्षा मंत्रालय से मांगी मदद
Advertisement