Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. फरवरी महीने में खुशनुमा हो जाता है दिल्ली और शिलांग का मौसम,घूमने का बना लें प्लान

फरवरी महीने में खुशनुमा हो जाता है दिल्ली और शिलांग का मौसम,घूमने का बना लें प्लान

By प्रिया सिंह 
Updated Date

वैसे कई राज्यों का मौसम फरवरी में घूमने के लिहाज से खुशनुमा हो जाता है।क्यूंकि इस मौसम में न ज्यादा ठंड देखी जाती है और ना ही ज्यादा गर्मी।आप इस मौसम में दिल्ली और शिलांग घूमने का प्लान बना सकते हैं।

पढ़ें :- RBI के पूर्व गवर्नर डी. सुब्बाराव की जब विदेश में लगी लॉटरी, पर मेरे जीतने का चांस था जीरो

भारत की राजधानी दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय या तो नवंबर है या फिर फरवरी माना जाता है,क्योंकि इन दोनों महीनों में दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहता है।दिल्ली घूमने के लिए फरवरी बेहद अच्छा महीना है।वहीँ अगर आप दिल्ली में ऐतिहासिक स्मारकों,स्ट्रीट फूड और कपड़े खरीदारी के लिए फेमस जगहों की यात्रा करना चाहते हैं तो फरवरी सबसे अच्छा महीना माना जाता है।

इसके अलावा मेघालय की राजधानी शिलांग घूमने के लिए भी फरवरी का महीना सबसे अच्छा है।बता दें कि देश के इस राज्य में मॉनसून जल्दी शुरू हो जाता है. सिर्फ इसलिए इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा करने के लिए फरवरी महीना सबसे अच्छा समय है।यहाँ की हवा में हल्की-हल्की ठंडक होगी,लेकिन ठंड और इससे पैदा होनी वाली परेशानियों की कोई चिंता नहीं है।

Advertisement