Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूरा देश चाहता है प्रधानमंत्री मणिपुर आकर जनता की बात सुनें, ताकि लोगों को एक भरोसा मिले: राहुल गांधी

पूरा देश चाहता है प्रधानमंत्री मणिपुर आकर जनता की बात सुनें, ताकि लोगों को एक भरोसा मिले: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने के लिए पहुंचे। यहां पर वो राहत शिविर में पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही राज्यपाल से भी मुलाकात की।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मैं तीसरी बार मणिपुर आया हूं। मैंने सोचा था कि जमीन पर काफी सुधार हुआ होगा, मगर दुख की बात है कि मुझे सुधार नहीं दिखा। मैं राहत शिविर में लोगों से मिला, उनके दिल की बातें सुनीं, उनका दर्द देखा और समझा। मैं ये कहना चाहता हूं कि हिंसा और नफरत से कोई रास्ता नहीं निकलेगा। मोहब्बत, सम्मान और भाईचारे से समाधान निकल सकता है।

इसके साथ ही कहा, हमने गवर्नर से बात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस पार्टी से जो भी बन पड़ेगा, हम करेंगे। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि वो मणिपुर आकर यहां जो हो रहा है, उसे समझने की कोशिश करें। यहां के लोगों के दर्द को सुनें और समझें। पूरा देश चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर आकर जनता की बात सुनें, ताकि लोगों को एक भरोसा मिले।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
Advertisement