Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. अरबपतियों के लिए बेहतर रहा साल 2020, कोरोना संकट में अडानी ग्रुप की बढ़ी सबसे ज्यादा दौलत

अरबपतियों के लिए बेहतर रहा साल 2020, कोरोना संकट में अडानी ग्रुप की बढ़ी सबसे ज्यादा दौलत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के दौरान कई कंपनियों को करोड़ों-अरबों का नुकसान हुआ। कई कंपनियां तो बंद भी हो गईं, जिसके कारण हजारों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। लेकिन इस दौरान देश के कुछ अरबपतियों की संपत्तियों में बढ़ोत्तरी देखी गयी और 2020 उनके लिए बेहतर साल रहा। इसमें सबसे ज्यादा तेजी से गौतम अडानी और सायरस पूनावाला की संपत्ति में वृद्धि दर्ज की गई। अरबपतियों की संपत्ति में यह वृद्धि उनके कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी के कारण हुई है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की दौलत में पिछले साल 21.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। साल 2020 में अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में तेजी ज्यादा रही, जिसके कारण गौतम अडानी की दौलत 174.8 फीसदी बढ़ी। वहीं, मुकेश अंबनी की संपत्ति में 30.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कोरोना वैक्सीन के कारण संपत्ति में आया उछाल
देश में कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली गयी है। 16 जनवरी से कोरोना का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। वहीं, सायरस पूनावाला की संपत्ति में उछाल कोरोना वैक्सीन के कारण आया है। दरअसल, सायरस पूनावाला की संपत्ति में जबरदस्त उछाल उनकी कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा बनाए गए कोरोना वैक्सीन के कारण आया। सायरस पुनावाला की संपत्ति पिछले साल 86.7 फीसदी उछल गई। उनके कुल संपत्ति में 7.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी 2020 में हुई। सीरम इंस्टिट्यूट को अगस्त, 2020 में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स की ओर से 150 मिलियन डॉलर का ऑर्डर कोरोना वैक्सीन के निर्माण के लिए मिला था।

अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी से उछाल
वर्ष 2020 में अडानी ग्रुप की कंपनियों में जोरदार तेजी रही है। अडानी ग्रीन के शेयरों ने 582 फीसदी की तेजी दिखाई। वहीं, अडानी गैस और अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 112 फीसदी और 86 फीसदी मजबूत हुए। अडानी ट्रांसमिशन में 40 फीसदी और अदानी पोर्ट्स में 4 फीसदी की तेजी रही। इनमें गौतम आडानी की हिस्सेदारी से उनकी संपत्ति में जोरदार तेजी आई। गौतम अडानी का कारोबारी साम्राज्य पोर्ट, हवाई अड्डा, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एग्रो बिजनेस, रियल एस्टेट, रक्षा और फाइनेंशियन सर्विसेज में है।

देश के शीर्ष 10 अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
नाम रैंकिंग कुल संपत्ति (अरब डॉलर में) वृद्धि (%) में 2020 में कुल संपत्ति में बढ़ोतरी (अरब डॉलर में)
मुकेश अंबानी 13 73 31 18
गौतम अडानी 37 35 175 22
अजीम प्रेमजी 55 26 39 7
शिव नाडर 67 24 53 8
लक्ष्मी मित्तल 115 18 25 3
सायरस पूनावाला 127 16.1 87 8
उदय कोटक 131 16 11 2
राधाकृष्ण दमानी 135 15.7 54 52
दिलीप साध्वी 215 10.3 37 3
सुनील मित्तल 251 10 11 1
Advertisement