प्रदेश के अन्य क्षेत्र में भी आंशिक बादल छा रहे हैं। भोपाल एवं आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। उधर, बुधवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान धार में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया।
पढ़ें :- AI Summit Shirtless Protest : दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से एक और यूथ कांग्रेस वर्कर गिरफ्तार, अब तक कुल 5 लोग अरेस्ट
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ओडिशा से दक्षिण विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है।
इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।