1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेन में युवती के साथ कोच अटेंडेंट ने की छेड़खानी और खुल गया लव जिहाद का राज

ट्रेन में युवती के साथ कोच अटेंडेंट ने की छेड़खानी और खुल गया लव जिहाद का राज

यूपी राजधानी लखनऊ से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को CRPF कमांडेंट बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। उसे मध्य प्रदेश से लखनऊ लेकर आ रहा था। मामला तब खुला जब चित्रकूट एक्सप्रेस (Chitrakoot Express) में सफर के दौरान एक और घटना ने सबका ध्यान खींच लिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ । यूपी राजधानी लखनऊ से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को CRPF कमांडेंट बताकर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। उसे मध्य प्रदेश से लखनऊ लेकर आ रहा था। मामला तब खुला जब चित्रकूट एक्सप्रेस (Chitrakoot Express) में सफर के दौरान एक और घटना ने सबका ध्यान खींच लिया।

पढ़ें :- खुद को मुख्यमंत्री बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, CJP के संस्थापक पर FIR की मांग तेज

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के डिंडोरी की रहने वाली 19 साल की युवती इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने खुद को CRPF का अफसर बताकर भरोसा जीता और फिर उसे अपने साथ लखनऊ आने के लिए राजी कर लिया। जब दोनों ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी रास्ते में कोच अटेंडेंट पवन गुप्ता पर युवती से छेड़खानी का आरोप लगा, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि युवती के साथ यात्रा कर रहा युवक असल में बलरामपुर का रहने वाला सैयद सलामत हुसैन उर्फ साहिल हुसैन है, जो CRPF में नहीं है और फर्जी पहचान बनाकर युवती को अपने साथ ला रहा था। लखनऊ पहुंचने पर सच्चाई सामने आई, जिसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी ऐसे ही एक मामले में शामिल रह चुका है और फिलहाल जमानत पर था। अब जीआरपी इस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- मोर्चरी में ‘सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप होता है’: एमपी के कांग्रेस विधायक का दावा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...