नई दिल्ली: कोरोना का कहर अभी भी जारी हैं। हांलाकि अब वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। तो लोगों के मन में डर थोड़ा कम हो गया है। अपने घरों में कई दिनों से बंद लोग अपने बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करने लगे हैं। महिलाओं को भी अपने मित्रों के साथ घूमने की चाहत हो रही हैं।
पढ़ें :- Summer Travel Hill Station : सुहावने मौसम में सुकून और ताजगी का अहसास दिलाते हैं ये पर्यटन स्थल , स्कीइंग और ट्रैकिंग का आनंद उठाएं
आपको बता दें, इसके लिए गर्ल गैंग को सुरक्षित माहौल की जरूरत हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित हैं और आप यहां खुलकर घूमने का आनंद ले सकेंगी।
गोवा
यदि आप युवा महिला हैं और अपनी गर्ल गैंग के साथ बहुत सारी मस्ती करने की योजना बना रही हैं तब तो आप गोवा भी जा सकती हैं। गोवा, एक ऐसी जगह है जहां सब अपनी मौज में डूबे रहते हैं, कोई किसी के जीवन में हस्तक्षेप नहीं करता और यहां अलग-अलग जगहों से महिलाएं आती ही रहती हैं। यहाँ आप सुन्दर नज़ारों के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का बख़ूबी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
मुन्नार
पढ़ें :- Video-लाइफस्टाइल में बदलाव कर इस बुजुर्ग ने कैंसर को दिया मात, 69 की आयु में पता चली बीमारी,आज 102 साल उम्र में हैं फिट
सशक्त महिलाओं के विषय में बात हो और केरल का जिक्र न हो यह तो असंभव है । केरल में महिलाओं को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मुन्नार केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है। मुन्नार के चाय बागानों में घूमते हुए आपको अद्वितीय आनंद की अनुभूति होगी। साथ ही पर्वतों और बागानों के बीच आप खूबसूरत तस्वीरें भी निकाल पाएंगे।
गुवाहाटी
गुवाहाटी महिलाओं के लिए एक बहुत ही सुरक्षित शहर है । लोग यहां कामाख्या माता के दर्शन करने आते हैं। चूंकि यह शहर में माता के मंदिर के लिए इतना प्रसिद्ध तो महिलाओं के सम्मान का भी यहां के लोग अन्य जगहों के मुकाबले थोड़ा अधिक ख्याल रखते हैं। भारत की प्राचीन सभ्यता में रूचि रखती हैं तब तो आपको यहां बिल्कुल जाना चाहिए।