Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Tourism: मनाली-नैनीताल की भीड़ से बचाएंगी ये वादियां, इस समर वेकेशन के लिए बेस्ट हैं भारत के ये पांच शांत हिल स्टेशन

Tourism: मनाली-नैनीताल की भीड़ से बचाएंगी ये वादियां, इस समर वेकेशन के लिए बेस्ट हैं भारत के ये पांच शांत हिल स्टेशन

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। स्कूली की छुट्टियां होते ही मैदानी इलाकों से लाखों लोग पहाड़ों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। इन दिनों हिमाचल प्रदेश के मनाली और उत्तराखंड के नैनीताल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ के कारण कई किलोमीटर लंबा भयंकर ट्रैफिक जाम लग रहा है। गाड़ियों के धुएं और हॉर्न के शोर ने पर्यटकों की छुट्टियों का मजा खराब कर दिया है। यदि आप भी इस समर सीजन में भीड़भाड़ और मानसिक तनाव से दूर अपने परिवार के साथ शांत और ठंडे माहौल में वक्त बिताना चाहते हैं, तो भारत के इन पांच ऑफबीट हिल स्टेशनों की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

पढ़ें :- How to Make Gud Lassi: 45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, दही में ठंडा-ठंडा पुदीना डालकर बनाएं लस्सी

चकराता (उत्तराखंड)। यहां का प्रसिद्ध ‘टाइगर फॉल’ और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरा ‘देववन’ प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। देहरादून के पास स्थित चकराता एक मिलिट्री कैंटोनमेंट एरिया है।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। यदि आप कुछ नया और अनोखा एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो नॉर्थ-ईस्ट का तवांग सबसे बेहतरीन विकल्प है। यहां की बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों, खूबसूरत शांत झीलों और विशाल बौद्ध मठों के बीच आपको एक अलग ही आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा।

पढ़ें :- TTE reveals railway secret: कुछ शर्तों के साथ कर सकते हैं स्लीपर टिकट पर ही, AC कोच में सफर

बिनसर (उत्तराखंड)। समुद्र तल से लगभग 2,420 मीटर की ऊंचाई पर बसा बिनसर जो की अल्मोड़ा जिले में स्थित है, अपनी बेमिसाल खामोशी के लिए जाना जाता है। यहां की ‘बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी’ से हिमालय की नंदा देवी और पंचाचूली जैसी बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा दिखाई देता है।

जिभी (हिमाचल प्रदेश)। जिभी एक छोटा और खूबसूरत गांव है, जो कुल्लू जिले की बंजार घाटी में स्थित है। आप यहां की पारंपरिक लकड़ी के बने घरों, विक्टोरियन कॉटेज और शांत बहती नदी के किनारे बसे गांव में आकर देवदार के घने जंगलों के बीच ट्रैकिंग और फिशिंग का आनंद ले सकते हैं।

लैंसडाउन (उत्तराखंड)। यह दिल्ली-NCR के पर्यटकों के लिए सबसे नजदीक और बेहद शांत हिल स्टेशन है। यहां पर भुल्ला लेक, सेंट मैरी चर्च और टिप-इन-टॉप पॉइंट जैसे आकर्षण हैं, जहां आप बिना किसी शोर-शराबे और भीड़ के पहाड़ों की ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

पढ़ें :- Heatwave vs Gym: गर्मी में वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हो सकता है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Advertisement