Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. यूरोप में 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार ले उड़े चोर, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों की तारीफ

यूरोप में 12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार ले उड़े चोर, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों की तारीफ

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूरोप (Europe) में किटकैट (KitKat) चॉकलेट बार (Chocolate Bars) की एक बड़ी खेप चोरी हो गई है। Nestle ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में, KitKat ने बताया कि एक बड़ी चोरी में उसके “12 टन से ज्यादा चॉकलेट बार” (Over 12 Tons of Chocolate Bars) चुरा लिए गए। ब्रांड ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है।

पढ़ें :- 28 फरवरी की रात में आसमान में ग्रहों की होगी परेड, क्या भारत में नजर आएगा अद्भुत दृश्य?

KitKat ने क्या कहा?

KitKat की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि मध्य इटली में हमारी फैक्ट्री से पोलैंड में उनके डेस्टिनेशन तक ले जाते समय KitKat के 12 टन प्रोडक्ट चोरी हो गए। हम जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। धन्यवाद।

क्या बोले कंपनी के प्रवक्ता?

KitKat की पेरेंट कंपनी, Nestle ने पुष्टि की कि यह खेप पिछले सप्ताह उसकी प्रोडक्शन फैसिलिटी से निकली थी, और इन बार को पूरे यूरोप में बांटा जाना था, जिसके बाद वो अपनी आखिरी मंजिल तक पहुंचते। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मजाकिया अंदाज में चोरों के “बेहतरीन टेस्ट” की तारीफ की, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की मुश्किलें पूरी इंडस्ट्री में आम होती जा रही हैं। यह चोरी ईस्टर से ठीक कुछ दिन पहले हुई, यह वह समय होता है जब बहुत से लोग ‘चॉकलेट हंट’ का मजा लेते हैं। यह एक ऐसी परंपरा है जिसमें चॉकलेट को छिपा दिया जाता है और बच्चे उसे ढूंढते हैं।

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

चोरी को लेकर चल रही जांच के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया कि “ऐसा तब होता है जब आपके ट्रांजिट वाले लोग ब्रेक लेते हैं। एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, कि हमने हर तरह की चोरियां देखी हैं, लेकिन यह वाली तो सच में इंटरनेट पर छा गई है।

Advertisement