1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. डोनॉल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी धमकी, कहा-‘होर्मुज को तुरंत खोलो…’

डोनॉल्ड ट्रंप ने ईरान को तेल और पावर प्लांट पर हमले की दी धमकी, कहा-‘होर्मुज को तुरंत खोलो…’

ईरान से बातचीत के दावे के बीच ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को उसके तेल और पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  को तुरंत खोल दे, वरना अमेरिका उसके बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ईरान से बातचीत के दावे के बीच ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को उसके तेल और पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  को तुरंत खोल दे, वरना अमेरिका उसके बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर पूरी तरह से तबाह कर देगा।

पढ़ें :- कतर के रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका, ग्लोबल एनर्जी मार्केट में मच सकती है उथल-पुथल

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा कि’अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य ऑपरेशन खत्म करने के लिए एक नए और ज्यादा समझदार शासन के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है। इसमें काफी प्रगति हुई है, लेकिन अगर किसी भी कारण से जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है, जिसकी संभावना है कि हो जाएगा और अगर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत व्यापार के लिए नहीं खोला जाता है, तो हम ईरान में अपने प्रवास का अंत, उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल के कुओं और खर्ग द्वीप को उड़ाकर और पूरी तरह से तबाह करके करेंगे।’

ट्रंप ने फिर दी धमकी

ट्रंप ने आगे लिखा कि ‘यह हमारे उन कई सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंक के राज के दौरान बेरहमी से मारा और कत्ल किया है।’ उधर ईरान ने अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फिकारी ने कहा कि अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के आवासों को अब वैध निशाना माना जा सकता है।

पढ़ें :- प्रधान मंत्री जी भीगी बिल्ली बनके नहीं बैठते ट्रम्प के सामने, जॉर्जिया मेलोनी के पलटवार बाद केजरीवाल ने मोदी को घेरा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...