Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है…सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा

यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है…सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव का आज आखिरी दिन है। छठे चरण के चुनाव से पहले CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने इस वीडियो संदेश में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

पढ़ें :- Gautam Adani Ayodhya Ram Mandir : अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे अयोध्या राम मंदिर , गुरुकुल परंपरा पर दिया जोर

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि, मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

उन्होंने आगे कहा कि, आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।

पढ़ें :- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब, कहा- भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी
Advertisement