Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. 1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन, जानें माही ने क्या दिया गिफ्ट

1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन, जानें माही ने क्या दिया गिफ्ट

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। अजय गिल नाम का एक शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार पैदल रांची पहुंच गया। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। पिछली बार जब अजय गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में हैं। पिछली बार यह दूरी 16 दिन में तय करने वाले अजय ने इस बार 18 दिन में यह दूरी तय की लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्हें माही से मिलने का मौका भी मिला।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

माही ना सिर्फ अपने इस फैन से मिले, उसे वापस लौटने की फ्लाइट की टिकट दिया, ऑटोग्राफ(Autograph) दिया, साथ में सेल्फी क्लिक कराई और अपने फार्म हाउस पर उसके रुकने की व्यवस्था भी करवाई। धोनी ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है। एक लोकल वेबसाइट के मुताबिक 18 साल के अजय ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया।

Advertisement