1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Facial Swelling Problem: बर्फ के टुकड़ों के कमाल से आपको मिलेगा चेहरे की सूजन से छुटकारा

Facial Swelling Problem: बर्फ के टुकड़ों के कमाल से आपको मिलेगा चेहरे की सूजन से छुटकारा

कई लोग चेहरे की सूजन से परेशान रहते है, बढ़ती उम्र तो कभी खान पान की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप ठंडी सिकाई करके राहत पा सकती है। इसके लिए साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े डालकर इसकी पोटली बना लें।

कई लोग चेहरे की सूजन से परेशान रहते है, बढ़ती उम्र तो कभी खान पान की वजह से चेहरे पर सूजन आ जाती है। चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप ठंडी सिकाई करके राहत पा सकती है। इसके लिए साफ कपड़े में बर्फ के टुकड़े डालकर इसकी पोटली बना लें।

पढ़ें :- दाग-धब्बे और डल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है चावल का पानी? एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका

फिर इसे पंद्रह मिनट तक सेंके। ऐसी सिकाई करने से चेहरे की सूजन कम होती है। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल को भी यूज कर सकती है। एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते है। जो सूजन को कम करने में हेल्प करते है। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो इस पत्ते को धोकर ऊपर औऱ नीचे की तरफ से थोड़ा थोड़ा काट लें।

फिर इसमें से चम्मच की मदद से एलोवेरा जेल निकाल कर चेहरे पर लगा लें। इससे न सिर्फ चेहरे की सूजन में आराम मिलेगी। चेहरे की अन्य समस्याएं भी दूर होंगी। खीरे का रस या फिर खीरे का स्लाइस लगाने से भी सूजन से छुटकारा पा सकती हैं।

खीरे से न सिर्फ सूजन कम होगी बल्कि चेहरे की गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए खीरे की एक स्लाइस को काट कर फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। फि इसे जहां सूजन है वहा लगा लें।  इसके अलावा खूब पानी पीएं। क्योंकि पानी की कमी की वजह से भी सूजन हो जाती है। दिन भर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पाएं।

पढ़ें :- पूर्व CM की बेटी ने पूल में दिखाई ग्लैमरस अदाएं, मालदीव में समंदर किनारे बर्थडे की तस्वीरें की शेयर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...