1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

वैशाख अमावस्या के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। आज 8 मई के दिन वैशाख अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन स्नान-दान, पितरों का तर्पण शुभ और कल्याणकारी माना गया है।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त
वैशाख कृष्ण अमावस्या शुभारंभ -7 मई,.मंगलवार, सुबह 11:40 मिनट
वैशाख कृष्ण अमावस्या समापन -8 मई, बुधवार, सुबह 8:51 बजे
दान का शुभ मुहूर्त -सुबह 5:20 मिनट से सुबह 8:50 मिनट तक

पौराणिक मान्यता के अनुसार,  वैशाख अमावस्या की खास तिथि पर आप पितृ दोष और काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए दिनभर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ कवच और पितृ स्तोत्र का पाठ जरूर करें। कहा जाता है कि वैशाख अमावस्या पर ब्राह्मणों को भोजन कराने से पितरों की कृपा घर के सभी सदस्यों पर बनी रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...