Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस के सभी पायलटों को लेकर उठाया गया ये कदम ,  एयरलाइन कराएगी ये टेस्ट

एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस के सभी पायलटों को लेकर उठाया गया ये कदम ,  एयरलाइन कराएगी ये टेस्ट

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phuket-Delhi flight dispute : फुकेत-दिल्ली उड़ान में सामने आए गंभीर सुरक्षा मामले के बाद एयर इंडिया समूह ने पायलटों की जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया और Air India Express अब अपने सभी पायलटों का Psychoactive substance test कराएंगी। यह कदम मौजूदा नियमों के तहत होने वाली रैंडम जांच से कहीं व्यापक है।

पढ़ें :- Attention Travelers! यूपी में दिवाली पर घर वापसी का एयर टिकट 25 हजार पार, अब तक नहीं चली स्पेशल ट्रेनें

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में क्या हुआ था?
बता दें कि 4 अगस्त को एयर इंडिया की Flying from Phuket to Delhi वाली फ्लाइट के दौरान विमान की ऊंचाई में अचानक करीब 300 फीट की कमी आई थी। घटना में यात्रियों और क्रू के कई सदस्य घायल हुए थे। मामले को गंभीर विमानन घटना के तौर पर वर्गीकृत किया गया और इसकी जांच एयरक्राफ्ट Accident Investigation Bureau यानी AAIB कर रहा है।

घटना के बाद दोनों पायलटों का साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया। फ्लाइट के कमांडर के शुरुआती टेस्ट में ऐसा परिणाम आया जिसके बाद कन्फर्मेटरी जांच कराई गई। बाद में रिपोर्टों में कमांडर के सैंपल में मारिजुआना पाए जाने की जानकारी सामने आई। पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

अब सभी पायलटों की होगी जांच
इस घटनाक्रम के बाद एयर इंडिया ने अपनी जांच व्यवस्था को और व्यापक करने का निर्णय लिया है। नए कदम के तहत एयर इंडिया और उसकी बजट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों को साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच से गुजरना होगा। यह परीक्षण केवल किसी विशेष घटना के बाद ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षण और अन्य निर्धारित मौकों पर भी कराया जाएगा।

एयरलाइन के पायलटों की जांच गुरुग्राम स्थित प्रशिक्षण केंद्र और उनके संबंधित बेस समेत अलग-अलग निर्धारित स्थानों पर की जा सकती है।

Advertisement