Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. धरती पर महाविनाश हुआ तो इंसानों को भूख से बचाएगा ये सीक्रेट तिजोरी, भारत ने भी जमा किए खास बीज

धरती पर महाविनाश हुआ तो इंसानों को भूख से बचाएगा ये सीक्रेट तिजोरी, भारत ने भी जमा किए खास बीज

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Svalbard Global Seed Vault: दुनिया में कभी परमाणु युद्ध, भयानक प्राकृतिक आपदा या जलवायु परिवर्तन के कारण खेती तबाह हो गई तो इंसानों के सामने खाने का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नॉर्वे के आर्कटिक क्षेत्र में एक अनोखी तिजोरी बनाई गई है। इसे ‘स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट’ कहा जाता है। दुनिया इसे ‘डूम्सडे वॉल्ट’ यानी कयामत की तिजोरी के नाम से भी जानती है। इस बैंक में भारत समेत दुनिया के कई देशों के लाखों बीज सुरक्षित रखे गए हैं।

पढ़ें :- तिब्बत में भयंकर भूकंप से मची तबाही, 4 घंटे में 13 बार धरती के कांपने से दहशत में लोग

बर्फीले पहाड़ के अंदर बनाई गई है तिजोरी

नॉर्वे के स्वालबार्ड द्वीपसमूह में साल 2008 में इस सीड वॉल्ट की शुरुआत हुई थी। इसे पहाड़ के अंदर करीब 150 मीटर गहराई में बनाया गया है। इसकी खास बनावट इसे प्राकृतिक आपदाओं और बाहरी खतरों से बचाने में मदद करती है। यहां बीजों को माइनस 18 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाता है, ताकि उनकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे। इसका मकसद दुनिया की फसलों की विविधता को सुरक्षित रखना है, जिससे किसी बड़े संकट के बाद दोबारा खेती शुरू की जा सके।

भारत ने भी जमा किए अपने पारंपरिक बीज

इस वैश्विक बीज बैंक में भारत की भी अहम भागीदारी है। भारत ने चना, मूंगफली, बाजरा और अरहर जैसी फसलों के बीज यहां सुरक्षित रखे हैं। इस वॉल्ट की खासियत यह है कि यहां जमा बीजों का मालिकाना हक संबंधित देश के पास ही रहता है। जिस देश ने बीज जमा किए हैं, वही उन्हें वापस निकाल सकता है।

सीरिया युद्ध में पहली बार निकाले गए थे बीज

इस तिजोरी की उपयोगिता सीरिया युद्ध के दौरान सामने आई थी। अलेप्पो स्थित जीन बैंक के तबाह होने के बाद यहां से बीज निकालकर खेती को दोबारा शुरू करने में मदद ली गई थी। यह पहला मौका था जब इस वॉल्ट से बीजों की निकासी की गई।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
Advertisement