Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 18 शो में इस बार वीकेंड के वार में सलमान की जगह नजर आएंगी एकता, विवियन की लगाई जमकर क्लास

Bigg Boss 18 शो में इस बार वीकेंड के वार में सलमान की जगह नजर आएंगी एकता, विवियन की लगाई जमकर क्लास

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बिग बॉस 18 शो में इस शुक्रवार वीकेंड का वार में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जगह एकता कपूर होस्ट करती नजर आएंगी। प्रोमो सामने आया है जिसमें एकता विवियन डीसेना की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद चाहत पांडे और रजत दलाल को फटकारा।

पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि मंच पर एकता कपूर हैं, जोकि टीवी की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स बनाए हैं और कई नए चेहरों को लॉन्च भी किया है, जिनमें विवियन डीसेना भी शामिल हैं।

एकता कपूर ने सबसे पहले विवियन डीसेना की ही क्लास लगाती नजर आय़ी। उन्होंने कहा, ‘विवियन मुझे इतना तो हक है कि आपको लॉन्च करने के बाद आपसे कुछ सवाल मैं खुद कर सकती हूं। अगर आपने 8-10 साल काम किया तो क्या? तो क्या? घर के सारे लोग आपको कुर्सी पर बैठा दें?’ ये सुनकर विवियन अपनी सफाई में कहते हैं कि ऐसा उन्होंने कभी नहीं कहा।’पर इसके बाद एकता कपूर उनपर बरस पड़ती हैं।

वो कहती हैं, ‘तो ये काम का घमंड आप किसको दिखा रहे हैं? विवियन घर की बातचीत से दूर भागता है। तो अगर ऐसे ही करना है तो 8-10 साल बाद आप क्यों आए बिग बॉस में?’विवियन के बाद एकता कपूर ने चाहत पांडे की भी बैंड बजाई। चाहत हमेशा ये कहती हैं कि एक लड़की को ऐसा कैसे बोला, मैं एक लड़की हूं… ऐसे में एकता ने कहा, ‘मैं इस मुद्दे को उठाना चाहती हूं, जो मुझे बहुत बुरी तरह चुभ रहा है। आप एक लड़की नहीं हैं, आप यहां एक खिलाड़ी हैं। आप औरत और मर्द का प्रॉब्लम नहीं बना सकते। आप सारी औरतों के लिए बात करती हैं, लेकिन आप खुद के लिए लड़िए।’

Advertisement