Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. सर्दी जुकाम और खांसी ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है ये पानी

सर्दी जुकाम और खांसी ही नहीं डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है ये पानी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कीचन में ही हमारी सेहत का खजाना छिपा होता है। चाहे वो हेल्दी खाना हो या फिर मसाले। आमतौर पर दालचीनी का यूज घरों में मसाले के तौर पर किया जाता है। पर क्या आप जानते है हर मसाले में कुछ न कुछ औषधी गुण पाएं जाते हैं।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

जैसे काली मिर्च सर्दी जुखाम व अन्य के लिए, मेथी शुगर व बाल के लिए फायदेमंद होता ठीक वैसे ही दालचीनी के पानी (Cinnamon Water) का सेवन करने से वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य कई परेशानियों में दालचीनी का पानी बेहद फायदेमंद होता है। हालंकि इसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए बहुत सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। दालचीनी का पानी (Cinnamon Water)  पीने से पेट से संबंधित समस्याएं खासकर कब्ज में राहत देता है। साथ ही पाचन तंत्र को ठीक करने में हेल्प करता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में करती है मदद

दालचीनी के सेवन करने से शुगर में काफी फायदा करता है। दालचीनी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर डायबिटीज में राहत पहुंचाती है। इसका पानी पीने से इंसुलिन का स्तर भी कम होता है।
दालचानी का पानी इम्यूनिटी बढ़ाने में हेल्प करता है

दालचीनी का पानी (Cinnamon Water)  पीने से रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। जिससे इम्म्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
Advertisement