Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम बने थॉर, विधानसभा चुनाव से पहले जारी है एक दूसरे पर वीडियो वार

Punjab Election 2022: पंजाब के सीएम बने थॉर, विधानसभा चुनाव से पहले जारी है एक दूसरे पर वीडियो वार

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव(Punjab Election 2022) से पहले सभी पार्टिया एक दूसरे पर वीडियो वार कर रही हैं। इसकी सबसे पहले शुरुआत आम आदमी पार्टी ने की थी लेकिन अब सभी पार्टिया इसे अपना चुनावी हथियार बना रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक नया वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एंट्री थॉर के रूप में कराई है। इस वीडियो में चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू सहित अन्य नेता दिख रहे हैं।

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

वीडियो में दिख रहा है कि थॉर के रूप में जैसे ही चन्नी(Charanjeet Channi) की एंट्री होता है वैसे ही वह किरदार अपने दुश्मनों से कहता है कि अब नहीं बचोगे तुम लोग, कहां गए केजरीवाल और मोदी। इसके बाद हथियारों के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग प्रतिक्रिया देने लगे।

पढ़ें :- भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा, वह प्रत्येक स्तर पर करती है सत्ता का दुरूपयोग : अखिलेश यादव

पंजाब के इस चुनाव में यह पहला मौका नहीं जब वीडियो के जरिए विरोधी पार्टी ओर निशाना साधा गया हो। इससे पहले आप ने अपने सीएम कैंडिडेट भगवंत मान की एंट्री शाहरुख खान के रूप में कराई थी। इस वीडियो में बॉलीवुड फिल्म ‘हे बेबी’ के गाने दिल दा मामला को फेस एडिट करके दिखाया गया। इसमें भगवंत मान(Bhgwant Man) के अलावा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, नवजोत सिंह सिद्धू और चन्नी को भी दिखाया गया था।

 

Advertisement