Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भोपाल में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला निकला फर्जी

भोपाल में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला निकला फर्जी

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल : भोपाल में 21 दिनों में दूसरी बार दो स्कूलों में ई-मेल कर तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी मिलते ही तीनों स्कूलों की जांच की तो पूरा मामला फर्जी निकला।

पढ़ें :- आजम खान के रामपुर जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार , पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ, बोले -मुसलमान होने की सजा है

टीटी नगर और गांधीनगर थाना पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। टीटीनगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि सेंट मेरी स्कूल में सुबह साढ़े दस बजे मेल आई , जिसमें 2 बजकर 45 मिनट पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूचना मिलते ही डाग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। जांच में कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली। इसी मेल में केंद्रीय विद्यालय को भी बम से उड़ाने की सूचना दी गई थी। वहां भी सर्चिंग की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसी तरह की ई-मेल गांधीनगर थाना क्षेत्र के बड़वाई के पास पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में मिली। इसकी सूचना गांधीनगर थाने को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। बाद में गांधीनगर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। जिन दो स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिली, अब स्कूल प्रबंधन से जानकारी लेकर राज्य साइबर सेल और साइबर क्राइम पुलिस जांच कर रही है। अब यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल से झूठी सूचना किसने और क्यों दी।

भोपाल : मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक
Advertisement