बेंगलुरु। कर्नाटक के मैसूरु जिले में पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का एक घिनौना मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद मैसूरु पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है।
पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो
पता पूछने के बहाने कार में किया अपहरण
आपको बता दें कि पीड़ित महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 18 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से लौटने के बाद टी. नरसीपुरा बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान एक कार में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और महिला से कन्नड़ भाषा में लिखा एक पता पढ़ने का अनुरोध किया। इसके बाद जैसे ही महिला पास आई, आरोपियों ने उसे जबरन कार के अंदर खींच लिया। इसके बाद आरोपी महिला को जबरन चामराजनगर जिले के संथेमाराहल्ली के पास स्थित एक लॉज में ले गए और वहां तीनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। फिर महिला के साथ जबरन बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, हैवानियत की सारी हदें पार करने के बाद आरोपियों ने महिला से 5,000 रुपये नकद और उसके दो मोबाइल फोन भी लूट लिए।
महिला की सूझबूझ से बची जान
सूत्रों के अनुसार, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला से एक लाख रुपये की मांग की और न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों से कहा कि पैसे उसके घर पर रखे हैं। रात भर उस महिला को रखने के बाद 19 जुलाई की सुबह आरोपी जब उसे विवेकानंद नगर स्थित उसके किराए के मकान के पास छोड़ने आए, तो महिला तुरंत दौड़कर घर के अंदर घुस गई और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर जब मकान मालिक और पड़ोसी इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी डरकर कार सहित मौके से भाग निकले।
पढ़ें :- तमिलनाडु में चलती प्राइवेट स्लीपर कोच बस में लगी भीषण आग, 23 यात्री थे सवार
तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
मैसूरु जिले के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) ‘मल्लिकार्जुन बालदंडी’ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके अलावा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और तत्परता के आधार पर टी. नरसीपुरा के रहने वाले तीनों आरोपियों किरण, किशोर और रियान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित महिला को चिकित्सकीय सहायता और काउंसिलिंग के लिए मैसूरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुड़ी हुई हैं।