बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका शुरुआती निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड की कोई दूसरी बड़ी हस्ती थी। हालांकि, अपने तय टारगेट तक नहीं पहुंच पाने के बाद उन्होंने टाइगर को निशाना बनाने की योजना बनाई। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले में उनसे पूछताछ जारी है।
पढ़ें :- डिनर मे चिकन पुलाव, फिर खाया तरबूज, कैसे हुई एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत?
इंस्टाग्राम रील्स से जुटाई एक्टर की जानकारी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके लिए वे अभिनेता के प्रशंसकों की ओर से इंस्टाग्राम पर साझा की जाने वाली रील्स देखते थे। आरोपियों को इन वीडियो के जरिए पता चला कि टाइगर कई बार बिना सुरक्षा के भी यात्रा करते हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने अभिनेता को निशाना बनाने की साजिश रची।
बॉलीवुड में दहशत फैलाने की थी मंशा
जांच में यह भी सामने आया कि हमले के पीछे बॉलीवुड में डर का माहौल पैदा करने की मंशा थी। आरोपियों पर अभिनेता की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। हालांकि, हमले में टाइगर को मामूली चोटें आईं। पुलिस अब आरोपियों की योजना, उनके संभावित संपर्कों और हमले के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।
पढ़ें :- IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव
कार पर सात राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल
घटना रविवार, 18 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है। टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित एक मैदान में फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने कार पर सात राउंड फायरिंग की। गोली लगने से टाइगर के ड्राइवर के हाथ में चोट आई, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया।
हमले के दौरान टाइगर के हाथ, कंधे और छाती पर मामूली चोटें आईं। घटना के बाद अभिनेता खुद कार चलाकर अपने घायल ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।