Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CJP नेताओं पर शिकंजा! दास, रांका और शिंदे आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश

CJP नेताओं पर शिकंजा! दास, रांका और शिंदे आज क्राइम ब्रांच के सामने होंगे पेश

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बीते 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और कथित तौर पर प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल में घुसने के मामले में अब सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई

आपको बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को दास, रांका, शिंदे समेत CJP के 14 सदस्य जंतर-मंतर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डीनोटिफाई किए जाने के बावजूद भी समूह ने कथित तौर पर निजी परिसर के रास्ते वहां प्रवेश किया। इसके बाद वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हुआ। साथ ही सभी 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए और तिरंगा फहराया। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की थीं। इनमें सरकारी आदेश की अवहेलना, हाउस ट्रेसपास, आपराधिक साजिश और सरकारी कर्मचारियों के काम में रूकावट डालने जैसे आरोपों से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।

इसके बाद दास और रांका की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर में कथित घुसपैठ से जुड़े मामले को क्राइम ब्रांच के इंटर-स्टेट सेल को सौंप दिया। बाद में दूसरे मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। यानी अब दोनों मामलों की जांच विशेष इकाई कर रही है।

हालांकि, FIR में लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। इस मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच की जांच तथा अदालत के आदेशों पर निर्भर करेगी।

पढ़ें :- CJP नेताओं की रिहाई पर विवाद, आशुतोष रांका और सौरव दास के मामले में नया मोड़

ऐसे में आज की पेशी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि क्राइम ब्रांच CJP नेताओं से 13 अक्टूबर की घटना, जंतर-मंतर में प्रवेश और प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम को लेकर पूछताछ भी कर सकती है।

Advertisement