पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में मंगलवार को ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि टीका उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण सेवाओं से जोड़ना और बीमारियों से बचाव के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का किया तबादला
टीका उत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित टीके लगाए। साथ ही टीकाकरण के महत्व, समय पर टीका लेने की अनिवार्यता और इससे होने वाले दीर्घकालिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विपिन शुक्ला, डॉ. सुरेंद्र (एमओआईसी), फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार, एएनएम आरती सिंह, दिलीप पाण्डेय, आंगनवाड़ी सहायिका मरियम, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशोक रौनियार, प्रमोद पाठक, राकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
टीका उत्सव के सफल आयोजन ने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा दी।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट