नई दिल्ली। तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में प्रसाद को लेकर जारी विवाद शुक्रवार को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट (Andhra Pradesh High Court) पहुंच गया है। इसी बीच केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Union Food Minister Prahlad Joshi) ने तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी होने के आरोपों की विस्तृत जांच की मांग की है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
बता दें कि वाईएसआरसीपी (YSRCP) का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने हाईकोर्ट की बेंच के सामने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu) की ओर से तिरुमाला लड्डू प्रसादम (Tirumala Laddu Prasadam) के बारे में लगाए गए आरोपों का जिक्र किया गया है। वकील ने अनुरोध किया कि या तो एक मौजूदा न्यायाधीश या हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त एक समिति मुख्यमंत्री द्वारा किए गए दावों की जांच करें। आरोप लगाए गए थे कि प्रसादम में पशु वसा मिलाया गया। बेंच ने सुझाव दिया कि बुधवार 25 सितंबर तक एक जनहित याचिका (Public Interest Litigation) दायर की जाए। उसी दिन दलीलें सुनी जाएंगी।