Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. TMC बोली- सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में हो CBI जांच

TMC बोली- सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में हो CBI जांच

By Abhimanyu 
Updated Date

Suvendu Adhikari’s PA murdered : पश्चिम बंगाल में विधानसभा के नतीजे सामने आने के बाद हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, भाजपा नेता और सीएम पद के दावेदार सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या से सियासत गरमा गयी है। चंद्रनाथ को सुवेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता था। वहीं, टीएमसी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी की TMC में पड़ी फूट! बीजेपी का दावा- 80 में से 50 विधायक बदल सकते हैं पाला

टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “हम आज रात मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। इसके साथ ही, हम पिछले तीन दिनों में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में तीन अन्य TMC कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं; आरोप है कि ये हिंसक वारदातें BJP-समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई हैं, जबकि उस समय ‘आचार संहिता’ (Model Code of Conduct) लागू थी।”

ममता बनर्जी की पार्टी ने आगे लिखा, “हम इस मामले में यथासंभव कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें अदालत की निगरानी में CBI जांच भी शामिल है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं के लिए कोई जगह नहीं है, और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

बताया जा रहा है कि बुधवार रात उत्तरी 24 परगना में हमलावरों ने पहले चंद्रनाथ रथ का पीछा किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान हमलावरों ने कार आगे लगाकर चंद्रनाथ की गाड़ी को रोका दी थी और साइड से बाइकसवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

Advertisement