Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल का निधन,सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बशीरहाट लोकसभा सीट (Basirhat Lok Sabha Seat) से TMC सांसद हाजी नूरुल (TMC MP Haji Noorul) का 61 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। तृणमूल सांसद ने बुधवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली।

पढ़ें :- गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, अब अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस कर रही है छापेमारी

सीएम ममता बनर्जी ने जताया दुख

बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल (TMC MP Haji Noorul from Basirhat) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने कहा कि मेरे मूल्यवान सहयोगी, बशीरहाट के हमारे सांसद हाजी एस.के. नूरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वे सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे, और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को याद करेंगे। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।

Advertisement