Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार की हार, बोलीं- अगर बंगाल BJP चाहता था, तो उसे BJP मिल गई

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वीकार की हार, बोलीं- अगर बंगाल BJP चाहता था, तो उसे BJP मिल गई

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Wins in Bengal : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 206 सीटें अपने नाम करके ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं, सत्ताधारी टीएमसी सिर्फ 81 सीटों पर पर सिमट गई। यहां तक की सीएम ममता बनर्जी अपनी सीट भी नहीं बचा पायीं। उन्होंने हार के बाद भाजपा पर 100 से ज्यादा सीटें लूटने का आरोप लगाया। हालांकि, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने हार स्वीकार कर ली है। महुआ मोइत्रा ने कहा है कि अगर बंगाल बीजेपी चाहता था, तो उसे बीजेपी मिल गई।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान, ममता बनर्जी लड़ सकती हैं चुनाव?

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “जनता की इच्छा ही सर्वोपरि है। अगर बंगाल बीजेपी चाहता था, तो उसे बीजेपी मिल गई। हम इसका सम्मान करते हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “हमने एक असमान पिच पर, अकल्पनीय मुश्किलों के बावजूद, पूरी हिम्मत से लड़ाई लड़ी; और इसके लिए मुझे अपने नेता और अपनी पार्टी पर गर्व है। हम एक ऐसे धर्मनिरपेक्ष देश के लिए खड़े रहेंगे और लड़ते रहेंगे, जहाँ संविधान ही अंतिम शब्द हो—न कि बहुमत की मनमानी। जय हिंद।”

पढ़ें :-  West Bengal Politics: ‘ये प्यार भरे बुलावे हैं’- TMC नेताओं को पुलिस समन पर महुआ मोइत्रा का तंज

हार के बाद ममता बनर्जी ने लगाया था गंभीर आरोप

बंगाल में सोमवार को मतगणना के दौरान टीएमसी ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी ने 100 से ज़्यादा सीटें लूट लीं। चुनाव आयोग, बीजेपी का आयोग बन गया है। मैंने सीओ और मनोज अग्रवाल से भी शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है, नैतिक जीत नहीं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ मिलकर जो कुछ भी किया है, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी है। यह लूट है, लूट है, लूट है। हम ज़ोरदार वापसी करेंगे।”

Advertisement