Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Rakshabandhan2025:राखी पर मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए घर पर बनाएँ इस खास तरीके से मिठाई ,आपका भाई हो जाएगा खुश

Rakshabandhan2025:राखी पर मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए घर पर बनाएँ इस खास तरीके से मिठाई ,आपका भाई हो जाएगा खुश

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan 2025) बिना मिठाइयों के पूरा ही नहीं होता है। इस दिन भाई-बहन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं और एक राखी का त्योहार मनाते हैं। इस मौके पर आप चाहें तो बाजार से मिठाई खरीदने की जगह घर पर भी मिठाइयां बना सकती हैं। आइए आपको मिठाई बनाने की आसान तरीका बताती हूँ जो खाकर आपके भाई बहुत खुश हो जाएँगे।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन एक क्लासिक मिठाई है जो हर त्योहार और खुशी के मौके पर बनाई जाती है।

सामग्री-

1- 1 कप खोया

पढ़ें :- Vegetable Soup :  सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद

2 – 2-3 बड़े चम्मच मैदा

3 – 1 चुटकी बेकिंग सोडा

4 – घी

5 – चाशनी के लिए- 1 कप चीनी, 1 कप पानी, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

विधि-

पढ़ें :- Jaggery in winter :  सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे ,  जानें सेवन का सही तरीका

1। खोया, मैदा और बेकिंग सोडा को मिलाकर गूंद लें। थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा तैयार करें।

2। इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर एक तरफ रख लें।

3 । एक कड़ाही में चीनी और पानी उबालकर चाशनी बना लें।

4 । अब एक दूसरी कड़ाही में घी गर्म करके जामुन को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

5 । तले हुए जामुन को गर्म चाशनी में 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें और गुलाब जामुन तैयार हैं।

 

पढ़ें :- Winter Green-Leaf Parathas : सर्दियों में हरे पत्ते के पराठे ताकत की सच्ची गारंटी , भरपूर मात्रा में विटामिन और एनर्जी होती है

 

 

 

 

Advertisement