Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Guillain barre syndrome: जीबीएस रोग से बचने के लिए अपने खान पान में जरुर करें ये बदलाव

Guillain barre syndrome: जीबीएस रोग से बचने के लिए अपने खान पान में जरुर करें ये बदलाव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पुणे में जीबीएस नाम की  संदिग्ध बीमारी के बढ़ते मामलों ने लोगो की चिंता बढ़ा दी है। अब तक इस बीमारी से एक शख्स की मौत हो चुकी है जबकि सौ से अधिक लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। महाराष्ट्र के शोलापुर के रहने वाले एक शख्स की मौत इस बीमारी से हो गई है। अब तक पुणें में इससे 101 लोग बीमार हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 16 लोग इस बीमारी के कारण वेंटीलेटर पर हैं।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

जबकि कुल आंकड़ा 100 के पार जा चुका है। जीबीएस संक्रमण में व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता उसकी ही तंत्रिका तंत्र पर अटैक कर देती है। एक्सपर्ट का कहना है कि लोगो को इससे डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि यह कोई संक्रामक बीमारी नहीं है, लेकिन लक्षण दिखने पर इसका तुंरत इलाज कराना चाहिए। इस समस्या से बचाव के लिए एक्सपर्ट ने खान पान में कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें है जिनसे दूरी बना कर रखना चाहिए।

एम्स दिल्ली में एमडी मेडिसिन डीएम न्यूरोलॉजी डॉ प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए जीबीएस से बचाव के कुछ खाने की चीजों से परहेज करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट का कहना है कि बाहर के खाने को पूरी तरह से अवॉइड करें और पनीर,चीज और चावल खाने से बचें। क्योंकि इनमें बैक्टीरिया अधिक तेजी से पनपते हैं।

इसलिए एक्पर्ट ने सलाह दी है कि इनमें संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए चावल, पनीर और चीज जैसी खाने की चीजों को खाने से पहले अच्छी तरह से धोया जाना चाहिए और ठीक से पकाया जाना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर दूषित खाने और पानी से बचने की भी सलाह दे रही है। इस समस्या से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी का ख्याल रखना बहुत जरुरी है।

खाने को ठीक से पकाएं ताकि कम से कम 165 डिग्री फारेनहाइट के तापमान पर गर्म होने पर हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं।
अपने हाथों की सफाई का ध्यान रखें। पोल्ट्री और डेयरी प्रोडक्ट को छूने से पहले और बाद में हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोकर साफ करें।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

कच्चे मांस और दूसरी खाने के लिए अलग अलग कटिंग बोर्ड और बर्तनों का इस्तेमाल करें। इस तरह बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सकता है। बिना पाश्चरीकृत दूध और डेयरी उत्पादों से बचना चाहिए।

Advertisement