Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating onion: हीट स्ट्रोक और गर्मी से बचने के लिए डेली खाने में सलाद के साथ खाएं एक कच्चा प्याज

Benefits of eating onion: हीट स्ट्रोक और गर्मी से बचने के लिए डेली खाने में सलाद के साथ खाएं एक कच्चा प्याज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating onion:अप्रैल माह शुरु होते ही गर्मी और धूप दोनो ही तेज होने लगी है। ऐसे में शुरुआती मौसम से ही अपनी सेहत का खास ध्यान देने की जरुरत है ताकि शरीर पर इसका असर न हो। इसके लिए डेली खाने के साथ सलाद में एक कच्चा प्याज जरुर शामिल करें।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखें और खूब सारा पानी और फल सब्जियों, दही जूस का सेवन करें।जहां तक हो सके मसालेदार और तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखें। गर्मियों में प्याज का सेवन लू और गर्मी से होने वाले प्रभावों से बचाकर रखता है।

प्याज की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। गर्मी के मौसम में प्याज खाने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और पसीना कम आता है।

प्याज में सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन बी और सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकती है।

इतना ही नहीं गर्मियों में प्याज का सेवन करने से हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है। जिससे लू का खतरा कम होता है। कच्चा प्याज खाने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

गर्मियों में डेली एक कच्चा प्याज खाने से शरीर नेचुरली ठंडा महसूस होता है और दिनभर ताजगी का एहसास रहता है। फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होने की वजह से इसका सेवन से पाचन बेहतर होता है। पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाये जाते है जिससे शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

Advertisement