गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गाजियाबाद में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए सुझाव आमंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर पुस्तक ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर केंद्र एंव यूपी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक/टूलकिट का भी वितरण किया।
पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
इस दौरान उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा…’विकसित भारत’ हम सबका मंत्र बनना चाहिए। हम सबका संकल्प बनना चाहिए। उस संकल्प के साथ जोड़ने के लिए उन्होंने देशवासियों को पंच प्रण की बात कही थी। 13 और 14 अगस्त, 2025 को Uttar Pradesh की विधान सभा और विधान परिषद में लगातार 28 घंटे तक ‘विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ पर चर्चा हुई थी, बड़े उत्साह के साथ लोग अच्छे सुझाव दे रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, आज 70% लोग भारत की सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा का मतलब…जरूरतमंदों को राशन की सुविधा का लाभ, 4 करोड़ लोगों को आवास का लाभ, 10 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बने हैं, 10 करोड़ गरीबों को ‘आयुष्मान भारत’ का कार्ड मिला है, उज्ज्वला योजना में नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन सहित अन्य तमाम प्रकार की सुविधा का भी लाभ प्राप्त हुआ है।
'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के लिए सुझाव आमंत्रण एवं जन-जागरूकता हेतु जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में आज सहभाग किया।
इस अवसर पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के समग्र दर्शन पर आधारित 'भारतवर्ष की… pic.twitter.com/yjx8OVM5Xr
पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 19, 2025
आज देश का सबसे बड़ा Expressway नेटवर्क UttarPradesh के पास है। सबसे ज्यादा सिटी में Metro Rail उत्तर प्रदेश चला रहा है। सबसे अच्छे Highway उत्तर प्रदेश के पास हैं। देश का सबसे बड़ा Railway नेटवर्क हमारे पास है। आज हर व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा युवा है, हमारा अन्नदाता किसान है, नारी शक्ति है, हमारा उद्यमी है, हमारा श्रमिक है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाला हर व्यक्ति हमारी ताकत है।
उन्होंने आगे कहा, ‘विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ के लिए http://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर आपको QR कोड को स्कैन करके उसमें अपने सुझाव को अपलोड करना है कि इस फील्ड में हमारा यह सुझाव है। जो 12 सेक्टर हम लोगों ने चयनित किए हैं, इसमें हर जनपद के जो 3 अच्छे सुझाव आएंगे ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के लिए, उनको हम जनपद के अंदर ही सम्मानित करने का काम करेंगे।