Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tokyo Olympics 2021 : टोक्यो में कोरोना के इस वेरिएंट का खतरा बढ़ा , एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड केस

Tokyo Olympics 2021 : टोक्यो में कोरोना के इस वेरिएंट का खतरा बढ़ा , एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड केस

By अनूप कुमार 
Updated Date

The risk of corona increased in Japan's capital Tokyo

 

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

टोक्यो: जापान (Japan)  की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में चल रहे ओलंपिक गेम्स (Olympic Games) के कारण बढ़ी भीड़ से वहां कोरोना वायरस (Coronavirus)  के संक्रमण का खतरा बढ़ गया। दुनिया भर के खिलाड़ी इन दिनों वहां खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के वहां पहुंचे हुए हैं। जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक गेम्स के कारण भीड़ बढ़ी है और कोरोना वायरस के संक्रमण (corona virus infection) का खतरा भी बढ़ गया है। देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 10,000 नए मामले सामने आए हैं।

राजधानी टोक्यो में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,856 नए केस मिले। खबरों के अनुसार, देश में कोरोना महामारी (corona pandemic) की शुरुआत से अब तक का यह सर्वाधिक मामला है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 9,576 मामले दर्ज किए गए थे।

टोक्यों में ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने बुधवार को खेलों से जुड़े 16 नए कोरोना वायरस (Coronavirus) केस का खुलासा किया लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी नहीं है। इससे अब खेलों से जुड़े कोविड मामलों की तादाद बढकर 169 हो गई है। 16 में से 4 खेलों से जुड़े कर्मचारी, 2 मीडियाकर्मी, 9 ठेकेदार और 1 वॉलिंटियर हैं। इनमें से कोई खेलगांव में नहीं रह रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले मिले 2 मामलों में रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिन्हें अब गिनती से हटा दिया गया है।

टोक्यो में ओलंपिक की शुरुआत से पहले 12 जुलाई से इमरजेंसी लागू है। लोगों के विरोध और महामारी फैलने की अशंका से जुड़ी चिंताओं के बीच ओलंपिक गेम्स पिछले हफ्ते शुक्रवार को शुरू हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि टोक्यो में संक्रमण के मामले खतरनाक डेल्टा वेरिएंट से फैल रहे हैं।

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement