Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Tokyo Olympics: ओडिशा सरकार की मुहिम लाई रंग, भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम ने दिखाया दम

Tokyo Olympics: ओडिशा सरकार की मुहिम लाई रंग, भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम ने दिखाया दम

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। Tokyo Olympics:  टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम (hockey team) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women’s hockey team) इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल (semi-finals) में अपनी जगह बनाई है। वहीं, पुरूष हॉकी टीम (men’s hockey team) भी 49 सालों बाद ये कारनामा कर दिखाया है। इसके पीछे ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार (Naveen Patnaik government of Odisha) की अहम भूमिका रही है। दरअसल, वर्ष 2018 से ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने आधिकारिक प्रायोजक के तौर पर भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीम से जुड़ी है।

पढ़ें :- पुंछ हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेंगे 20 लाख

ओडिशा सरकार (Government of Odisha) ने हॉकी में अपना गौरव वापस लाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया था। लिहाजा, टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में ये सपना साकार होता दिख रहा है। बता दें कि, हॉकी में ओडिशा का अहम योगदान रहा है और उसके राज्य के कई खिलाड़ी भारतीय टीम (Indian team) में प्रतिनिधित्व करते हैं।

ओडिशा से आते हैं ये दिग्गज खिलाड़ी
भारतीय पुरूष हॉकी टीम के उप कप्तान वीरेंद्र लाकड़ा ओडिशा से ही आते हैं। इसके साथ ही महिला हॉकी टीम की दीप ग्रेस एक्का भी ओडिशा से ही आती हैं। हॉकी ओडिशा के कई राज्यों में खेल संस्कृति का एक हिस्सा है और राज्य की जनता भी इस खेल को काफी पसंद करती है। यह हॉकी की तरक्की के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Chief Minister Naveen Patnaik) की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने बनाई जगह
बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में पुरूष और महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। रविवार को पुरूष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement