Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Paralympics : सिंहराज अधाना ने 10-मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक, मेडल संख्या आठ हुई

Tokyo Paralympics : सिंहराज अधाना ने 10-मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक, मेडल संख्या आठ हुई

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tokyo Paralympics: टोक्यो पैरालिम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया है। भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने पदकों की झड़ी लगा दिया। भारत के सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में कांस्य जीत लिया है। अब टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को 8 मेडल आ गए हैं। शूटिंग में भारत को यह दूसरा मेडल मिला है। इससे पहले अवनि लेखरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। पूरे सोशल मीडिया पर लोग उन्हें कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- One Nation, One Election: सीएम योगी बोले-यह निर्णय विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में 'मील का पत्थर' सिद्ध होगा

अवनि के अलावा सुमित अंतिल में भाला फेंक में भारत को गोल्‍ड मेडल दिलाया था। सिंहराज अधाना के कांस्य पदक जीतने पर अभिनव बिंद्रा ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फ़ाइनल में अविश्वसनीय वापसी करते हुए, सिंहराज अधाना ने 216.8 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतने का कमाल कर दिखाया है।

 

 

Advertisement