नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिर दिन सभी पार्टियों ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। इस चुनाव प्रचार के बीच सभी पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- Memari Flyover Collapse : ईस्ट बर्दवान के मेमारी नेशनल हाईवे 19 पर फ्लाईओवर का छह माह पहले हुआ था उद्घाटन, पुल की दीवार ढही
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, अगर सत्ताधारी दल भाजपा का प्रचार देखेंगे और मोदी जी की बात करेंगे तो उन्होंने पिछले 15 दिन के भाषण में 232 बार कांग्रेस का नाम लिया और 758 बार मोदी शब्द का प्रयोग किया। 573 बार INDIA गठबंधन और विपक्षी पार्टियों की बात की पर एक बार भी महंगाई और बेरोज़गारी की बात नहीं की। जिससे पता चलता है कि वो जनता के मुद्दों के बारे में कितनी चिंता करते हैं।
इसके साथ ही कहा, मोदी जी और भाजपा के प्रमुख नेताओं ने लोगों को धार्मिक और विभाजनकारी मुद्दों के ऊपर गुमराह करने के अनगिनत प्रयास किए। इसके बावजूद, लोगों ने diversions के बजाय अपने मुद्दों को चुना और उस पर वोट डाला। अठारहवीं लोकसभा के लिए हो रहा यह चुनाव लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस चुनाव में देश का हर एक नागरिक- जाति, धर्म, पंथ, क्षेत्र, लिंग, भाषा को भूलकर लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए एक साथ आया।