Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Traditional Gardening Solution :  फल-सब्जियां और फूलों को हरा-भरा रखेंगे ये देसी घोल , प्लांट्स को हेल्दी बनाएंगे

Traditional Gardening Solution :  फल-सब्जियां और फूलों को हरा-भरा रखेंगे ये देसी घोल , प्लांट्स को हेल्दी बनाएंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

Traditional Gardening Solution : अगर आप बागवानी के शैकीन हैं और फल-सब्जियां और फूलों के पौधे लगाते हैं तो आप लोगों को पौधों को हरा भरा रखने के लिए कुछ देसी घोल के बारे में जानना चाहिए। अक्सर या तो ये प्लांट सूख जाते हैं या फिर इनपर फल-फूल और सब्जियां सही से नहीं उगते हैं, तो इसका मतलब है कि पौधे को सही से पोषण नहीं मिल रहा है।

पढ़ें :- उकडीचे मोदक: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उकडीचे मोदक का भोग, आसान है रेसिपी

मट्ठा या दही का घोल
पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए एक बड़ी बाल्टी में 1 लीटर मट्ठा या एक किलो दही डालें।. जितना दही या मट्ठा लिया है उतना ही पानी इसमें मिलाएं और ढककर 10 दिन रख दें। दस दिन के बाद इस घोल में आप लगभग 8 लीटर पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें। इस घोल को छान लें और पौधों में डालें। हर 15 दिन में पौधों में देते रहें।

गोबर का पानी
हर तरह के पौधे के लिए गोबर एक बढ़िया खाद का काम करता है. पुराने गोबर से 1 किलो गोबर को 5 लीटर पानी में मिलाएं और फिर 24 घंटे के लिए ढककर रख दें। इसे आप किसी छलनी से छान लें और फिर पौधों में डालें। ये मिट्टी में माइक्रोब्स को बढ़ाता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं और पत्तियां हरी-भरी भी रहती हैं।

नीम तेल
नीम के 1 चम्मच तेल को 1 लीटर पानी में घोल लें। गुनगुना पानी लें ताकि ये अच्छे से मिल जाए। इसे स्प्रे बोतल में डालें और सारे पौधों के ऊपर पत्तियों पर दोनों साइड अच्छी तरह स्प्रे करें। कम से कम हर 10 दिन में इस प्रक्रिया को दोहराना चाहिए।

 

पढ़ें :- शादी की अनोखी परंपरा, आखिर एक ही थाली में क्यों भोजन करते हैं दूल्हा-दुल्हन? जाने रहस्य
Advertisement